रतलाम। आदर्श पुरुष महिला एवं बाल बालिका कल्याण संस्था की मुख्य बैठक रविवार 9 अगस्त 2026 को गुरुकृपा कृषि केन्द्र 17 गायत्री टॉकीज रतलाम में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए संस्था की आगामी गतिविधियों सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के विभिन्न कार्यों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक का मुख्य केंद्र आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने को लेकर पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक एकता राष्ट्रप्रेम एवं जनजागरूकता का संदेश देने को लेकर भी विचार साझा किए गए।
बैठक में इंडियन पुलिस महासंघ से जगदीश जी हरारिया विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश ओझा ने संस्था की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संयोजक एवं कोषाध्यक्ष पंडित प्रदीप जोशी उपाध्यक्ष निलेश राठौड़ भजन गायक पंडित गोपाल शर्मा मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश संयोजक हेमंत राठौड़ मुख्य सचिव राहुल मकवाना मुख्य प्रचारक तथा मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सोनगरा सहित संस्था के अन्य साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के विशेष अतिथि श्रवण कुमार ओहरी पटवारी साहब रहे।
बैठक के दौरान संस्था को और अधिक संगठित सक्रिय एवं जनहित में प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सहायता जनसेवा सामाजिक जागरूकता महिला एवं बाल कल्याण तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।
संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं जनसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य करने पर सहमति जताई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
संस्था के मुख्य सचिव हेमंत राठौड़ ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों सदस्यों सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और मार्गदर्शन से संस्था सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्था आने वाले समय में समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्यों को और व्यापक रूप देने का प्रयास करेगी।
बैठक का समापन राष्ट्रप्रेम एवं सेवा भावना के संदेश के साथ हुआ।
रिपोर्ट ईश्वर टांक
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत