|
|
चीताखेड़ा । अंचल में लगातार 24 घंटे से कभी रिमझिम तो कभी तेज चल रही बारिश से इस वर्ष की सबसे देर तक चली बारिश से भड़क सनावदा की नदी में पहली बार बारिश का पानी आया है जो कि निरंतर जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। चीताखेड़ा में इतनी देर लगातार 24 घंटे तक चली बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई हैं। किसानों का कहना है कि अगर यह बारिश नहीं होती तो वर्तमान में खेतों में खड़ी खरीफ सीजन की फसलों का भविष्य अंधकारमय था हि पर रबी सीजन की फसलों की बुवाई कर भी नहीं पाते। क्योंकि बारिश ही इतनी कम हुई कि नदी नाले और कुओं में पानी तक नहीं है, सभी पानी के स्त्रोत खाली पड़े हुए हैं। 11-12 अगस्त को हुई बारिश से अब किसानों को उम्मीद है कि यह फसल हाथ लग जाएगी और रबी सीजन की फसल का भविष्य बनने लगा है। जाजू सागर बांध और जीरन के तालाब को भरने वाले का मुख्य जलस्रोतों में गिने जाने वाली भड़क सनावदा की नदी में बुधवार को दोपहर सवा एक बजे निरंतर चली बारिश से पानी की आवक बढ़ गई है और जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |