![]() ![]() ![]() ![]()
|
नीमच । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने समय-सीमा से अधिक अवधि से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान ग्राम पिपलिया रावजी, विकासखंड मनासा निवासी शिकायतकर्ता श्री गोपाल रेगर से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या की जानकारी ली। श्री रेगर ने बताया कि नल-जल योजना के तहत उनके घर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है तथा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा संपर्क नहीं किया गया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने शिकायत 70 दिवस से अधिक समय से लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को दो दिवस में शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक समाधान कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना भी दी जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता से समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। |