![]() ![]() ![]() ![]()
|
नीमच : जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित होने वाले ‘युवा संगम—रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस के अवसर’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा संगम के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने प्राचार्य आईटीआई, प्राचार्य लीड कॉलेज, प्राचार्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, प्राचार्य जाजू गर्ल्स कॉलेज, जिला शिक्षा अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने स्तर से अधिकतम युवाओं का युवा संगम के लिए पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें। युवा संगम का आयोजन 20 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित विभिन्न अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार क्यूआर कोड अथवा गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक:"https://forms.gle/8JA2e8PAF1fdD2oP6" (https://reference-url-citation.invalid/0)युवाओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर युवा संगम में सहभागी बनें और उपलब्ध रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठाएं। |