• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • सोनकच्छ में देहदान जागरूकता की गूंज : मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    सोनकच्छ में देहदान जागरूकता की गूंज
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • सोनकच्छ। मानव जीवन समाप्त होने के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा दी जा सकती है। इसी मानवीय सोच और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर वैश्य महासम्मेलन एवं रोटरी क्लब सोनकच्छ के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने नेत्रदान और देहदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए समाज से आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश सोनकर, विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल, मुख्य वक्ता रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी गोविंद काकानी, नेत्रदान प्रेरक श्रीमती उमा झवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजस मेहता एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्यनारायण लाठी ने दीप प्रज्वलित एवं माता रानी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

    स्वागत उद्बोधन में सत्यनारायण लाठी ने कहा कि नेत्रदान, अंगदान और देहदान केवल किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं, बल्कि पूरे समाज को मानव सेवा की नई दिशा देने वाला संकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यशाला के बाद सोनकच्छ क्षेत्र से इन सेवा अभियानों को मजबूत गति मिलेगी।

    मुख्य वक्ता गोविंद काकानी ने देहदान को चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मानव शरीर की वास्तविक संरचना का व्यावहारिक ज्ञान देने में देहदान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अंतिम समय के बाद भी हमारा शरीर चिकित्सा विद्यार्थियों की पढ़ाई और शोध के काम आ सकता है। साथ ही परंपरागत दाह संस्कार में लकड़ी की खपत और उससे होने वाली वृक्षों की कटाई को देखते हुए देहदान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान बन सकता है।

    काकानी ने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौर में पूरी दुनिया ने ऑक्सीजन और पेड़ों के महत्व को महसूस किया। इसलिए अब समय है कि प्रत्येक व्यक्ति सोचे कि पर्यावरण और मानवता के लिए वह अपने जीवन में क्या योगदान दे सकता है।

    उन्होंने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों पर भी खुलकर बात की और वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया। डॉ. तेजस मेहता ने नेत्रदान एवं कॉर्निया प्रत्यारोपण की प्रक्रिया और उपयोगिता समझाई। वहीं एमके इंटरनेशनल इंदौर की डायरेक्टर श्रीमती उमा झवर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कॉर्निया के उपयोग और नेत्रदान से जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
    नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल ने कार्यशाला को समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

    वहीं विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में वक्ताओं के विचार सुने और सोनकच्छ क्षेत्र में नेत्र प्रत्यारोपण की दिशा में योजना बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने देहदान जागरूकता अभियान को पूरा सहयोग देने तथा देहदानकर्ताओं के परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाले गार्ड ऑफ ऑनर एवं प्रशस्ति पत्र जैसी सम्मानजनक प्रक्रियाओं में सहयोग का भरोसा दिलाया।

    कार्यक्रम में हुकुमचंद अग्रवाल, सुरेशचंद्र मुंदड़ा, रोटेरियन महेशचंद्र राठौर, दिनेश राठौर, संजय सेठी, जीवन सिंह गुर्जर एवं सत्यनारायण लाठी सहित विभिन्न समाजों, संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

    कार्यशाला का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया जब राजेंद्र कुमार पिता सूरजमल जाजू ने मौके पर ही देहदान का फॉर्म भरकर विधायक डॉ. राजेश सोनकर के माध्यम से मुख्य वक्ता गोविंद काकानी को सौंप दिया। 

    राजेंद्र जाजू का यह संकल्प सोनकच्छ में देहदान जागरूकता अभियान को नई प्रेरणा देने वाला कदम बना। कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी जीवन बचाया जा सकता है और देहदान के माध्यम से मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत

  • सोनकच्छ में देहदान जागरूकता की गूंज : मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    सोनकच्छ में देहदान जागरूकता की गूंज
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    सोनकच्छ। मानव जीवन समाप्त होने के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा दी जा सकती है। इसी मानवीय सोच और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर वैश्य महासम्मेलन एवं रोटरी क्लब सोनकच्छ के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने नेत्रदान और देहदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए समाज से आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश सोनकर, विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल, मुख्य वक्ता रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी गोविंद काकानी, नेत्रदान प्रेरक श्रीमती उमा झवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजस मेहता एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्यनारायण लाठी ने दीप प्रज्वलित एवं माता रानी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

    स्वागत उद्बोधन में सत्यनारायण लाठी ने कहा कि नेत्रदान, अंगदान और देहदान केवल किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं, बल्कि पूरे समाज को मानव सेवा की नई दिशा देने वाला संकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यशाला के बाद सोनकच्छ क्षेत्र से इन सेवा अभियानों को मजबूत गति मिलेगी।

    मुख्य वक्ता गोविंद काकानी ने देहदान को चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मानव शरीर की वास्तविक संरचना का व्यावहारिक ज्ञान देने में देहदान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अंतिम समय के बाद भी हमारा शरीर चिकित्सा विद्यार्थियों की पढ़ाई और शोध के काम आ सकता है। साथ ही परंपरागत दाह संस्कार में लकड़ी की खपत और उससे होने वाली वृक्षों की कटाई को देखते हुए देहदान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान बन सकता है।

    काकानी ने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौर में पूरी दुनिया ने ऑक्सीजन और पेड़ों के महत्व को महसूस किया। इसलिए अब समय है कि प्रत्येक व्यक्ति सोचे कि पर्यावरण और मानवता के लिए वह अपने जीवन में क्या योगदान दे सकता है।

    उन्होंने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों पर भी खुलकर बात की और वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया। डॉ. तेजस मेहता ने नेत्रदान एवं कॉर्निया प्रत्यारोपण की प्रक्रिया और उपयोगिता समझाई। वहीं एमके इंटरनेशनल इंदौर की डायरेक्टर श्रीमती उमा झवर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कॉर्निया के उपयोग और नेत्रदान से जरूरतमंद लोगों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
    नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल ने कार्यशाला को समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

    वहीं विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में वक्ताओं के विचार सुने और सोनकच्छ क्षेत्र में नेत्र प्रत्यारोपण की दिशा में योजना बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने देहदान जागरूकता अभियान को पूरा सहयोग देने तथा देहदानकर्ताओं के परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाले गार्ड ऑफ ऑनर एवं प्रशस्ति पत्र जैसी सम्मानजनक प्रक्रियाओं में सहयोग का भरोसा दिलाया।

    कार्यक्रम में हुकुमचंद अग्रवाल, सुरेशचंद्र मुंदड़ा, रोटेरियन महेशचंद्र राठौर, दिनेश राठौर, संजय सेठी, जीवन सिंह गुर्जर एवं सत्यनारायण लाठी सहित विभिन्न समाजों, संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

    कार्यशाला का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब आया जब राजेंद्र कुमार पिता सूरजमल जाजू ने मौके पर ही देहदान का फॉर्म भरकर विधायक डॉ. राजेश सोनकर के माध्यम से मुख्य वक्ता गोविंद काकानी को सौंप दिया। 

    राजेंद्र जाजू का यह संकल्प सोनकच्छ में देहदान जागरूकता अभियान को नई प्रेरणा देने वाला कदम बना। कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी जीवन बचाया जा सकता है और देहदान के माध्यम से मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत

  • देश: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ रामगढ़, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां....

    देश:
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ रामगढ़, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां....

    स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ रामगढ़, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां....
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • स्नैपचैट पर दोस्ती से ब्लैकमेलिंग तक: 15 लाख के जेवर ऐंठने वाला आरोपी सूरत से गिरफ्तार....

    स्नैपचैट पर दोस्ती से ब्लैकमेलिंग तक:
    देश   - मंदसौर[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • स्नैपचैट पर दोस्ती से ब्लैकमेलिंग तक: 15 लाख के जेवर ऐंठने वाला आरोपी सूरत से गिरफ्तार....

     15 लाख के जेवर ऐंठने वाला आरोपी सूरत से गिरफ्तार....
    देश   - मंदसौर[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हर-हर महादेव से गूंजा सैलाना तीसरे वर्ष निकली भव्य कांवड़ यात्रा विक्टोरिया तालाब को राम तालाब नाम देने का लिया संकल्प....

    देश:
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हर-हर महादेव से गूंजा सैलाना तीसरे वर्ष निकली भव्य कांवड़ यात्रा विक्टोरिया तालाब को राम तालाब नाम देने का लिया संकल्प....

    हर-हर महादेव से गूंजा सैलाना तीसरे वर्ष निकली भव्य कांवड़ यात्रा विक्टोरिया तालाब को राम तालाब नाम देने का लिया संकल्प....
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सकरावदा से केदारेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर महादेव भव्य कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब....

    देश:
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सकरावदा से केदारेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर महादेव भव्य कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब....

    सकरावदा से केदारेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर महादेव भव्य कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब....
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: एक पेड़ माँ के नाम अभियान ने विद्यालय में जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख पौधों को वृक्ष बनने तक संभालने का लिया संकल्प....

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान ने विद्यालय में जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख पौधों को वृक्ष बनने तक संभालने का लिया संकल्प....
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: अकेली कावड़ यात्रा पर निकली रतलाम की बेटी सना, गढ़ कैलाश पर किया जलाभिषेक....

    देश:
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: अकेली कावड़ यात्रा पर निकली रतलाम की बेटी सना, गढ़ कैलाश पर किया जलाभिषेक....

    अकेली कावड़ यात्रा पर निकली रतलाम की बेटी सना, गढ़ कैलाश पर किया जलाभिषेक....
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सोनकच्छ में देहदान जागरूकता की गूंज: मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प....

    सोनकच्छ में देहदान जागरूकता की गूंज:
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सोनकच्छ में देहदान जागरूकता की गूंज: मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प....

     मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प....
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में गरजा भारतीय मजदूर संघ, हजारों कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन... धरना-प्रदर्शन में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी हुए शामिल...

    रतलाम में गरजा भारतीय मजदूर संघ, हजारों कर्मचारियों की मांगों को लेकर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन... धरना-प्रदर्शन में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी हुए शामिल...
    देश   - रतलाम[18-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: छात्रावास में मारपीट के आरोप से मचा हड़कंप, छात्र पैदल निकले कलेक्टर कार्यालय की ओर; प्रशासन ने दिए अधीक्षक को हटाने के निर्देश....

    देश:
    देश   - रतलाम[17-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: छात्रावास में मारपीट के आरोप से मचा हड़कंप, छात्र पैदल निकले कलेक्टर कार्यालय की ओर; प्रशासन ने दिए अधीक्षक को हटाने के निर्देश....

    छात्रावास में मारपीट के आरोप से मचा हड़कंप, छात्र पैदल निकले कलेक्टर कार्यालय की ओर; प्रशासन ने दिए अधीक्षक को हटाने के निर्देश....
    देश   - रतलाम[17-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सड़क और राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सासर के ग्रामीणों का आंदोलन का ऐलान, 3 दिन में जवाब नहीं मिला तो सैलाना-शिवगढ़ मार्ग करेंगे जाम...

    सड़क और राजस्व ग्राम की मांग को लेकर सासर के ग्रामीणों का आंदोलन का ऐलान, 3 दिन में जवाब नहीं मिला तो सैलाना-शिवगढ़ मार्ग करेंगे जाम...
    देश   - रतलाम[17-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्री कृष्णा गौशाला कल्याणपुरा मे चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महा पुराण हुई संपन्न

    देश:
    देश   - मंदसौर[17-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्री कृष्णा गौशाला कल्याणपुरा मे चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महा पुराण हुई संपन्न

    श्री कृष्णा गौशाला कल्याणपुरा मे चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महा पुराण हुई संपन्न
    देश   - मंदसौर[17-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विकास के 13 वर्ष विकास के नए आयाम तय कर रहा है जिला आगर-मालवा आज 16 अगस्त को मना रहा है जिला स्थापना दिवस

    देश:
    देश   - आगर मालवा[16-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विकास के 13 वर्ष विकास के नए आयाम तय कर रहा है जिला आगर-मालवा आज 16 अगस्त को मना रहा है जिला स्थापना दिवस

    विकास के 13 वर्ष विकास के नए आयाम तय कर रहा है जिला आगर-मालवा आज 16 अगस्त को मना रहा है जिला स्थापना दिवस
    देश   - आगर मालवा[16-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: कल 17 को लगेगा रामझर महादेव मंदिर पर एक दिवसीय भव्य मेला, 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब.....मेले में सुरक्षा दृष्टि को लेकर जीरन थाना से अभी तक जायजा लेने नहीं पहुंचा कोई जवाबदार

    देश:
    देश   - नीमच[16-08-2026]

    कल 17 को लगेगा रामझर महादेव मंदिर पर एक दिवसीय भव्य मेला, 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब.....मेले में सुरक्षा दृष्टि को लेकर जीरन थाना से अभी तक जायजा लेने नहीं पहुंचा कोई जवाबदार
    देश   - नीमच[16-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: छात्र संघ चुनाव को लेकर बीपीवीएम की हुंकार, रतलाम में 23 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन..

    देश:
    देश   - रतलाम[16-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: छात्र संघ चुनाव को लेकर बीपीवीएम की हुंकार, रतलाम में 23 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन..

    छात्र संघ चुनाव को लेकर बीपीवीएम की हुंकार, रतलाम में 23 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन..
    देश   - रतलाम[16-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 48 घंटे में करोड़ों की सराफा लूट का सनसनीखेज खुलासा, रतलाम पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा 5.5 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद, 300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर तकनीक बनी पुलिस की सबसे बड़ी ताकत

    48 घंटे में करोड़ों की सराफा लूट का सनसनीखेज खुलासा, रतलाम पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा 5.5 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद, 300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर तकनीक बनी पुलिस की सबसे बड़ी ताकत
    देश   - रतलाम[16-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin