|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में 2026- 27 मैं की गई राजस्व वसूली के लिए संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 -27 में विभागीय योजना क्रमांक 6602 के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति की अनुशंसा पर उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित किया जाकर योजना की राशि स्वीकृत की गई है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्य प्रदेश शासन के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगर पालिका नीमच को इस आशय का पत्र जारी करते हुए इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित की है। |