|
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने जारी किए आदेश, निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक रहेगी प्रभावशील नीमच । मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नीमच जिले के संबंधित ग्राम पंचायतों, निर्वाचन क्षेत्रों एवं वार्डों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह आचार संहिता निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश लागू होंगे। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। |