नीमच जिला कराते एसोसिएशन द्वारा पांचवी जिला स्तरीय कराते चैम्पियनशिप का आयेाजन किलेश्वर मंदिर परिसर में किया गया। जिला कराते एसेासिएशन की जनरल सेके्रेटरी एवं मध्यप्रदेश वुमन्स कराते एसोसिएशन की चैयरमेन सेंसई श्रीमती मीरा थापा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान श्री जयदेव र्श्मा एवं जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक अरोरा गंगानगर के मार्गदर्शन में जिला कराते एसोसिएशन द्वारा इस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसमे नीमच जिले के 3 से 20 आयु वर्ग के करीब 50 से अधिक खिलाडियो ने सहभागिता की है। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ लाड धाकड, कवियत्री प्रेरणा ठाकरे, हिमांगिनी त्रिवेदी एवं श्रीमती अर्पिता मित्तल ने किया जिनका स्वागत संस्था सचिव श्रीमती मीरा थापा, प्रशिक्षक रितिका राणा, परीधी परदेशी, कृष्णा गोयल, विशाल यादव, जसप्रित सिंह, संस्कार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पवन कुमरावत ने किया। नन्हें बच्चो से लेकर युवा खिलाडियों ने काफी जोश एवं उत्साह के साथ कराते की काता एवं कुमिते विद्या में अपना उकृष्ट प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किये। श्रीमती अर्पिता मित्तल ने प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सभी ऑफिशियल प्रशिक्षकों को अपनी और से कीट बेग भेंट किये। डॉ लाड धाकड ने कहा कि बच्चों को आत्मरक्षा की विद्या आज के समय की आवश्यकता है, और कराते एसोसिएशन द्वारा इस प्रकार का प्रशिक्षण देना काफी महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है इससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक दोनो प्रकार का विकास होता है, हर बच्चा आत्मरक्षा का गुण सिखे। डॉ प्रेरणा ठाकरे ने कहा कि आज बच्चें खेलो के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना रहे है, कराते सिर्फ एक खेल नहीं बल्की आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के साथ कैरियर का भी माध्यम है। समापन अवसर पर अतिथि डॉ योगेन्द्र धाकड, हॉकी एसोसिएशन के सचिव श्री बाबूराम क्षेत्री, बॉस्केट बॉल कोच सुश्री मिनाक्षी सिसोदिया, डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ श्री गोविन्द सिंह, सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर सीआरपीएफ श्री राज बहादुर प्रधान, समाजसेवी श्री मानस बारिया, थापा कराते एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती सृजना अंकित थापा एवं संयुक्त सचिवश्री प्रकाश परदेशी ने विजेता खिलाडियों को मेडल्स प्रदान किये एवं जीवन में हमेशा आगे बढने हेतु मार्गदर्शन दिया। विदित है कि नीमच में प्रतिदिन सांयकाल को सीआरपीएफ स्थित जिम्नेजियम हॉल में जिला कराते एसेासिएशन द्वारा कराते का प्रशिक्षण दिया जाता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक अरोरा, उपाध्यक्ष श्री दीपक थापा, टेक्नीकल डायरेक्टर श्री अश्फाक अहमद, कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमरावत, संयुक्त सचिव श्री प्रकाश परदेशी डायरेक्टर श्रीमती सृजना अंकित थापा सहित सभी पदाधिकारियों ने विजेता खिलाडियों व उनके उनके अभिभावकों को बधाईयॉ एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी, संचालन रितिका राणा एवं परीधी परदेशी ने किया एवं आभार पवन कुमरावत ने किया।