|
दल के सदस्य पानी का सैंपल लेने के साथ ही लीकेज दूरस्ति भी करवाएंगे नीमच। शहर में मिल रही गंदे पानी की शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर महोदय द्वारा टी एल में दिए गए निर्देश के अनुसार नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने 40 ही वार्डों में अलग-अलग टीम गठित की है जो पेयजल सप्लाई के दौरान पानी का सैंपल लेकर जलकल विभाग में पानी की जांच करवाएगी एवं लीकेज की शिकायत मिलते ही उसका निराकरण करवाएगी. सीएमओ श्रीमती बामनिया द्वारा गठित टीम में 40 वार्ड प्रभारी के साथ ही 40 सुपरवाइजर तथा चार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. उक्त टीम द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बॉक्स न्यूज़-- मौके पर ही की गई पानी की जांच-- मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया ने नगर पालिका की जलकल शाखा के केमिस्ट श्री सुरेश पवार के साथ ग्वालटोली, दीवान चौक, ऑफीसर्स कॉलोनी, इंदिरा नगर में पहुंचकर मौके पर ही पानी की जांच करवाई। ऑफिसर्स कॉलोनी में एसडीएम व अन्य अधिकारियों के यहां भी जल लेकर मौके पर ही उसकी जांच करवाई जिसमें पानी शुद्ध पाया गया. एक स्थान पर नल से सीधे टंकी में पानी भरने पर टंकी में गंदा पानी होने की शिकायत पर टंकी से पानी लेकर कांच के गिलास में भरा गया तो वह पानी साफ नजर आया। गंदा पानी दिखाई देने का कारण टंकी पुरानी होने से टंकी में पीलापन आना सामने आया. जिस पर शिकायतकर्ता पानी साफ होने से संतुष्ट पाया गया। |