|
IND vs AFG T20I: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ईशान किशन ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 159 रन पर रोका। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान से सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। भारत के लिए नीतीश रेड्डी ने 3 विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट कोकर 163 रन बनाए और जीत हासिल की। संजू सैमसन ने 57 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 39 और ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए तीनों विकेट राशिद खान ने लिए। रिपोर्ट : कन्हैयालाल जी सोलंकी |