|
कलेक्टर डॉ. मीना, एसपी श्री सोनी अधिकारियों के साथ एक ही बस से बड़ौद के लिए रवाना आगर-मालवा : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित हो रहे जन विश्वास शिविर में भाग लेने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी समस्त जिला अधिकारियों के साथ एक ही बस से कलेक्ट्रेट परिसर, आगर से बड़ौद के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि एक ही बस से सभी अधिकारियों का एक साथ शिविर स्थल पर जाना टीम भावना एवं समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे एवं जनविश्वास शिविरों में उपस्थित होकर जन समस्याओं का त्वरित निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे।। |