|
चीताखेड़ा । मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुपोषण मुक्त बताना, स्वास्थ्य जांच करना और गर्भवती व धात्री माताओं को सही पोषण की जानकारी देना,पौधा रोपण, बच्चों के लिए खेल व पठन सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक आहार पर चर्चा मुख्य उद्देश्य है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हर आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा पोषण शिक्षा और सम्मान का केंद्र इसी संकल्प के अभियान के तहत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मध्य प्रदेश शासन और केंद्र शासन की योजनाओं का पंक्ति के अंतिम व्यक्तित्व पर योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, लाडली बहन योजना आदि योजनाओं के बारे में आंगनबाड़ी केंद्र पर सभी को जानकारी दी गई एवं योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए बताया गया ।इसी प्रकार से सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती सपना बैरागी,कार्यकर्ता श्रीमती सोहन रावत, दुर्गावती गहलोत, मनोहर रावत, देव कन्या मेघवाल, पूजा सोनिया, सहायिका अनीता सरगरा, अनीषा बी,पदमा बामनिया, सरपंच प्रतिनिधि दुर्गा शंकर मेघवाल, पंचायत सहायक सचिव श्रीमती खुशबू योगी एवं छोटे-छोटे बच्चे व गर्भवती महिलाएं, कुपोषित बच्चों सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे। |