|
आगर मालवा : प्रदेश में 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने अब तक आयोजित कार्यक्रमों में आमजनों की सहभागिता की जानकारी लेते हुए आगामी गतिविधियों को भी व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, नुक्कड़ नाटक, ‘आंगन मिलन सेवा’, सेवा संकल्प यात्रा, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रमों में नागरिकों की सहभागिता, स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों तथा आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 02 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की तिथिवार गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 03 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों तथा 04 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों को आमजन के लिए उपयोगी एवं सुविधाजनक बनाने तथा इनमें अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शिविरों की तैयारियां पूर्ण करने तथा स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। नशा मुक्त भारत एवं नशा मुक्त प्रदेश के तहत अब तक की समीक्षा, इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नशामुक्ति के लिए सामाजिक सहभागिता पर जोर देते हुए एनजीओ एवं आध्यात्मिक संस्थाओं को जोड़ने और युवाओं में खेल गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नारकोटिक्स नियंत्रण एवं नशामुक्ति गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले वार नशीले पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए संचालित जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान नशामुक्त भारत विजन डॉक्यूमेंट के विभिन्न चरणों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति के प्रयासों को व्यापक सामाजिक सहभागिता से जोड़ने के निर्देश देते हुए एनजीओ, स्वयंसेवी संगठनों एवं आध्यात्मिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उन्हें सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एनकार्ड की बैठक प्रत्येक जिले में प्रतिमाह आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नारकोटिक्स नियंत्रण से जुड़े विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखते हुए कार्रवाई के साथ-साथ नशामुक्ति एवं जनजागरूकता गतिविधियों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना से संबंधित प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। सभी जिलों के कलेक्टर्स को सुगम परिवहन सेवा को अपने-अपने जिलों में और सुदृढ़ बनाने और जन सुविधाओं के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिलों को स्थानीय निजी बस ऑपरेटर हो से संवाद समन्वय कर इस परिवहन सेवा से जोड़ने तथा बस स्टैंड बस डिपो पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव विभागों के प्रमुख सचिव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद थे। अगर के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना एसपी श्री दिलीप सोनी एडीएम डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव जिला पंचायत जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी एसडीम एसडीएम श्री कमल मंडलोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। |