|
सुवासरा। थाना सुवासरा की पुलिस चौकी रूनिजा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में राजस्थान और पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त इको कार भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी.डी. बीरा ने चौकी प्रभारी रूनिजा उपनिरीक्षक भारत कटारा को पुलिस बल के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढाबला देवल यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर इको कार क्रमांक RJ20CB7893 को रोका। तलाशी के दौरान कार में विमल के थैलों एवं ट्रॉली बैग में रखा कुल 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने कालू सिंह पिता सरदार सिंह सोंधिया राजपूत उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बिस्तुनिया, थाना पगारिया, जिला झालावाड़ राजस्थान, लड़ी पिता सौदा योगी नाथ उम्र 35 वर्ष, निवासी EWS कॉलोनी, ताजपुर रोड, थाना 7 नंबर, लुधियाना पंजाब तथा जॉन पिता अची नाथ उम्र 31 वर्ष, निवासी गली नंबर 6, जी सिटी कॉलोनी, साहबना रोड, ताजपुर, लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया। थाना वापसी पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से बरामद डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जब्त मशरूका - 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडाचूरा, अनुमानित कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये। - 2 एंड्रॉयड मोबाइल एवं 1 कीपैड मोबाइल। - सफेद रंग की इको कार क्रमांक RJ20CB7893, अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये। सराहनीय योगदान कार्रवाई में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी.डी. बीरा, चौकी प्रभारी रूनिजा उपनिरीक्षक भारत कटारा एवं गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। रिपोर्ट : विनोद जी धाकड़ |