|
मंदसौर। अवैध हथियारों और जहरीली शराब की तस्करी के खिलाफ भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैसोदामंडी चौकी क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय बदमाश को अवैध जहरीली शराब, 12 बोर देशी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकिशन पिता तेजा कंजर 30 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुरिया जिला झालावाड़ राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह हथियार और शराब कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था.... रिपोर्ट : कमलेश शर्मा |