|
चीताखेड़ा । मध्य प्रदेश शासन की योजनातंर्गत 12 वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण सम्मान समारोह कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल नीमच में विकासखण्ड नीमच स्तर पर आयोजित किया गया। इस समारोह में 39 मेरिट विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की गई। जिसमें चीताखेड़ा के दो मेरिट होनहार विद्यार्थियों ने भी गांव और माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। स्कूटी वितरण सम्मान समारोह कार्यक्रम में चीताखेड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूरे संकूल केंद्र में कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आरती पिता सोभागमल माली एवं हेमंत पिता नारायण लाल प्रजापत को जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान,क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार के कर-कमलों द्वारा प्रदान की गई। स्कूटी की चाबी मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान लोटी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |