|
चीताखेड़ा । मप्र राज्य सहकारी संघ मर्यादित भोपाल एवं उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) योजना अंतर्गत (चीताखेड़ा) जिला नीमच में गुरुवार को शनिदेव मंदिर प्रांगण में किसानों व पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ| कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम शनिदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों का किसान रामनारायण परमार, गोपाल माली, डाक्टर सुनील परमार ने फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य श्री दिलीप मरमठ , सहकारी प्रशिक्षक श्री राहुल श्रीवास,दूध संघ पर्यवेक्षक श्री नईम खान द्वारा उपस्थित किसानों व पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन,पशु आहार एवं उचित रख-रखाव तथा दूध सहकारी संस्था की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और स्वच्छ दूध का उत्पादन को प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर मौजूद किसानों व पशुपालकों को साथ ही दुग्ध समितियों के संचालन, आदर्श उपविधियों तथा सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार और आर्थिक सुदृढ़ता के संबंध में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सचिव अनिल परमार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यो का आभार व्यक्त किया गया। |