|
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 61 आवेदकों की सुनी समस्याएं.....अधिकारियों को दिए समय-सीमा में समस्याओं के निराकरण के निर्देश आगर-मालवा : राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा विधिवत् मौके पर जाकर उभयपक्षों के समक्ष भूमि का सीमांकन करने के बाद भी सीमा चिन्ह हटाकर सीमांकन आदेश का पालन नहीं करने वालें व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम आक्या तहसील बड़ौद निवासी गोकुल बागरी के आवेदन पर सुनवाई करते हुए नायब तहसीलदार झोंटा को दिये है। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त आवेदक की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित करे कि उक्त आवेदक को दोबारा जनसुनवाई में न आना पड़े। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढ़ोके सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम पचेटी की राजूबाएवं नलखेड़ा के कन्हैयालाल ने भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने, गुदरावन की सोनीबाई ने भूमि पर बाउण्ड्रीवॉल निर्माण में अवरोध पैदा करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने, मोड़ी के राहुल पिता रामलाल ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, कांकर के रमेश पिता हिराजी ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, बड़गोन के आत्माराम पिता गोपाजी ने भू-अधिकार पट्टा प्रदान करवाने, मनोहर पिता रतनलाल ने अतिथि शिक्षक समस्या का निराकरण करने, भण्डावद के गिरधारी ने खाई खोद कर बंद किये गए रास्ते को खुलवाने, नलखेड़ा के पवन भिलाला ने भूमि का सीमांकन करवाने, अरनियां के शंकरलाल ने रजिस्ट्री पर स्थाई रूप से रोक लगाने, गुराडिया के मनोहर पिता कन्हैयालाल ने फसल बीमा क्लेम राशि दिलवाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में कसाई देहरिया के छोटू, रोजानी के बाबूसिंह, लालखेड़ी के प्रहलादसिंह, आगर के चंचल शर्मा, अरनी के कमलसिंह, आमला के ग्रामीणजन, कंवराखेड़ी के गेंदालाल पिता दूलाजी, लटूरी गेहलोक की धापूबाई, तनोडि़या के कुशालसिंह, सेमलखेड़ी की रेखाबाई पति नारायण, निपानिया बैजनाथ के दिलीपसिंह पिता दूलेसिंह, मगरिया के अमरलाल, आमला के बद्रीलाल, धरोला के कन्हैयालाल, आगर के दिनेश परमार आदि आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित अवेदन प्रस्तुत किए, जिनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। |