रतलाम
भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस सत्र में जनगणना निदेशालय भोपाल के संयुक्त निदेशक जय शहदादपुरी और जिला प्रभारी सुश्री ओजस्विनी शर्मा ने डिजिटल जनगणना की बारीकियों पर प्रकाश डाला
प्रशिक्षण में निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई
प्रक्रिया एवं रजिस्टर ग्राम/नगर रजिस्टर चार्ज रजिस्टर और HLV लेआउट तैयार करना
डिजिटल नवाचार स्व-गणना (Self-Enumeration) वेब पोर्टल का उपयोग और डेटा सत्यापन
सुरक्षा एवं गोपनीयता जनगणना आंकड़ों की गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
प्रायोगिक अभ्यास अधिकारियों ने डिजिटल जनगणना पोर्टल का प्रैक्टिकल कर तकनीकी पहलुओं को समझा
प्रमुख उपस्थिति
प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. शालिनी वास्तव जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदार सहित सभी एसडीएम (अनुविभागीय जनगणना अधिकारी) तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080