रतलाम
महर्षि वेदव्यास कॉलोनी स्थित अंबे माता मंदिर प्रांगण में टाक समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती मीता अजय टाक के सानिध्य में महिला मित्र मंडली द्वारा फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज की तर्ज पर आयोजित लठमार होली रही, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंग-बिरंगे गुलाल और फाग गीतों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में अनिता कटारिया, रेखा सुयल, संगीता राठौर, लीला राठौर, तारा टाक, राधिका टाक, कान्ता राठौर, मंजु मावा वाली, निर्मला चौहान, ऊषा गेहलोत, सपना सोलंकी, रति मारू, बरखा सोनी, रीता सुयल, सुशीला राठौर सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही।
इस अवसर पर महिलाओं ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमती मीता अजय टाक की विशेष भूमिका रही। वे टाक समाज की कर्मठ एवं जुझारू समाजसेविका के रूप में जानी जाती हैं और समाज के विभिन्न कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही है।
फाग महोत्सव ने समाज में उत्साह और उमंग का नया रंग भर दिया।