रतलाम/ सैलाना
(1) सैलाना में त्योहारों से पहले सख्त सुरक्षा व्यवस्था, एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
(2) होली-रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों को थाने में दी गई कड़ी चेतावनी
(3) शांति भंग की कोशिश पर सीधे जेल: थाना प्रभारी पिंकी आकाश की दो टूक चेतावनी
(4) सैलाना में पुलिस का सख्त एक्शन मोड, चिन्हित बदमाशों के डोजियर तैयार
(5) भाईचारे के संदेश के साथ निकला फ्लैग मार्च, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का विश्वास
सैलाना क्षेत्र में आगामी होली, धुलेंडी और पवित्र रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सैलाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया।
थाना परिसर में सैलाना एवं धामनोद क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक और गुंडा तत्वों को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति हर माह थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने दो टूक कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से डोजियर फॉर्म भरवाकर उनके पुराने रिकॉर्ड की गहन समीक्षा की गई, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में सैलाना एसडीओपी कार्यलय एवं सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश पुलिस बल द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार मोहम्मद अली भी मौजूद रहे।
अभियान में एसआई वीर सिंह देवड़ा, एएसआई सीताराम तेनीवार, एएसआई हितेंद्र सिंह परिहार, एएसआई बृजराज सिंह भदौरिया, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान,प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, अनिरुद्ध सिंह, नरेंद्र सिंह झाला, निरंजन त्रिपाठी, एचसी रमेश डाबी, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, तूफान भूरिया, टीना सोलंकी, आर. शौकिन धाकड़ एवं आर. दिनेश खराड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Crime reporter Jitendra Kumawat