रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक बिना नम्बर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल से एमडी ड्रग्स लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुजापुर फंटा पंचेवा पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी मोईन (20 वर्ष) निवासी स्टेशन रोड, दलौदा जिला मंदसौर के पास से 70 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना के दौरान अन्य दो आरोपियों आशीफ (21 वर्ष) निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा तथा अयान (20 वर्ष) निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड, दलौदा को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Crime reporter Jitendra Kumawat
दलौदा के युवाओं पर रतलाम पुलिस का शिकंजा : 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार