|
नलखेड़ा। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ. आरती मोहित नागर को रसायन शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. नागर की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल सहित समस्त स्टाफ, परिजनों और इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। |