|
|
अनूपपुर जिले के कुसुमहाई गांव में जंगली हाथी द्वारा एक युवती को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक देने से युवती की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती जब अपनी मां के साथ खेत में सब्जी तोड़ने जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक एक जंगली हाथी आ गया और युवती को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे युवती की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं डीएफओ, अनूपपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |