|
|
चीताखेड़ा । मध्यप्रदेश राज्य में खेती से जुड़े समस्त किसानों के लिए एक विशिष्ट किसान आईडी (फार्मर आईडी) एवं ई-केवाईसी बनवाना अनिवार्य है। जिन किसानों ने किसान फार्मर आईडी और ई-केवाईसी नहीं बनवाई उन किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाए नहीं मिल पाएगी। उपरोक्त जानकारी चीताखेड़ा मोजा पटवारी संदेश चैलावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि अगर किसान फार्मर रजिस्ट्री एवं भूमि लिंकिंग ई-केवाईसी नहीं करवाता हैं तो वर्तमान में शासन से मिल रही योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है वहीं मिलने वाली सुविधाए - भी बंद हो जायेगी। प्रत्येक खातेदार कृषकों को मुख्य रूप से आधार कार्ड, समग्र आईडी, खेत की पावती या खाता खसरा की नकल पंजीयन के दौरान साथ ले जावे - और आधार लिंक मोबाइल लेकर अपने मोजा पटवारी के पास पहुंच कर ओनलाइन पंजीयन कराएं। उक्त के लिए विशेष शिविर कल 13 मई को सुबह 10:30 बजे से ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में आयोजित किया जा रहा है।मोजा पटवारी ने सभी शेष रहे हितग्राहियों से निवेदन किया है कि उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। रिपोर्ट : दशरथ माली |