|
|
कलेक्टर के निर्देश पर 25-30 वाहनों की जांच में ₹25,000 का शमन शुल्क वसूला; नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी श्री नंदलाल गामड़ एवं टीम ने मंगलवार को जिले के शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। नीमच तहसील के *नर्मदा वेयर हाउस, महेश्वरी वेयर हाउस, शासकीय वेयर हाउस डुंगलावदा, शासकीय वेयर हाउस नीमच* एवं मनासा तहसील के *हरिहर वेयर हाउस व आदिनाथ वेयर हाउस* में कुल *25-30 वाहनों एवं दस्तावेजों* की जांच की। जांच के दौरान *3 ट्रक बिना फिटनेस* एवं *1 ट्रक बिना परमिट* के पाये गये, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल *₹25,000 का शमन शुल्क* वसूल किया गया। वेयर हाउस के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वेयर हाउस में आने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच निरंतर करते रहें। यदि बिना पूर्ण दस्तावेज के कोई वाहन पाया जाये तो इसकी सूचना तत्काल परिवहन कार्यालय को दें। आरटीओ श्री नंदलाल गामड़ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही निरंतर रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। |