|
|
सिंगोली। कानून एवं राजनीति के महारथी , भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा बड़े साहब की 28 वी पुण्यतिथि के अवसर पर झांतला में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने उनके जनसंघ के दिनों के संघर्षों ओर मूल्यों को याद करते हुए भाजपा को जमीनी स्तर पर ऒर मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पारस कुमार जैन ने स्वर्गीय बड़े साहब सखलेचा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बताया कि अविभाजित मन्दसौर जिले के जावद क्षेत्र को भारत के राजनीतिक पटल पर चमकाने वाले नेता व मध्यप्रदेश के 10 वे मुख्यमंत्री रहे। वे जनता के बीच चौपाल लगाते थे और सवांद करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा का ही प्रयास रहा कि संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने अपनी जड़ें गहरी की संगठन में सक्रियता ओर जीवटता के कारण आज भी कार्यकर्ता उन्हें याद करता है । इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम आडवाणी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा को श्रद्धासुमन अर्पित कर बताया कि जावद विधानसभा क्षेत्र में सर्व प्रथम पशु चिकित्सालय व भवन की सौगात झांतला को उनके अर्थक प्रयासों से मिली आज झांतला को छोटी भोपाल युही नही बोला गया यह ग्राम बड़े साहब का ह्रदय स्थल रहा इसीलिये तो आज उनका मुख्य चौराहे पर उनका स्टेच्यू बनाकर उनकी प्रतिमा को लोग प्रणाम करते है । इस अवसर पर ग्राम पंचायत झांतला के सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़ ने बड़े साहब को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों मेसे एक थे और उन्होंने जनवरी 1978 से जनवरी 1980 तक मध्यप्रदेश के 10 वे मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा की जावद क्षेत्र के मूल निवासी होने के कारण उनकी प्रशासनिक क्षमता और सादगी आज भी कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है । इस मौके पर भाजपा के सक्रिय नेता एवं झांतला बूथ अध्यक्ष प्रेम चन्द्र प्रजापत ने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री सखलेचा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि आज हमारे बड़े साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी सफल हो सकती कि आगामी चुनाव से पूर्व हम हमारे प्रत्येक बूथ पर भाजपा को सशक्त व मजबूत बनाकर ओर प्रदेश में संचालित जनकल्याणकरी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लेना होगा। आज हम सब समस्त क्षेत्रवासी बहुत ही भाग्यशाली है कि बड़े साहब स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा के सुपुत्र एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा जो विगत दो दशक से भी ज्यादा समय से जावद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना कोई बच्चों का खेल नही आज इनका क्षेत्र में चहु मुखी विकास मुह बोलता है , यह हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात है श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सर्व प्रथम बड़े साहब की प्रतिमा पर बारी से बारी से माल्यापर्ण, दिप प्रज्वल्लित कर जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक बड़े साहब सखलेचा जी आपका नाम रहेगा, चप्पा चप्पा भाजपा के नारे बुलंद किये। कार्यक्रम के दौरान बद्रीलाल धाकड़, जगन्नाथ धाकड़, भगवान लाल बलाई, पप्पू राव, बाबूलाल धाकड़, सुनील सुथार, शंकरलाल धाकड़ सहित भाजपा के गणमान्य नागरिक एवं समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट : दिनेश जोशी |