रतलाम (न्यूज़ डेस्क): मध्यप्रदेश कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पहलवान विनय पंड्या और रतलाम जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अलकापुरी स्थित टेंपो स्टैंड पर कांग्रेस के युवा नेताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर जोशीले अंदाज में उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं ने उत्साह से भरा माहौल बनाया। शहर के ब्लॉक कांग्रेस-1 के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर (वीपी सिंह), NSUI अध्यक्ष निलेश शर्मा, युवा नेता कमल पांचाल, डॉ. दिलीप शर्मा, राधेश्याम मालवीय, पंडित दिलीप शर्मा, अजय सिंह कुशवाह (छोटू), छोटू पहलवान दरबार सिंह सहित कांग्रेस के तमाम युवा साथियों ने शिरकत की।
सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विनय पंड्या और गौरव ठाकुर की नियुक्ति से रतलाम शहर में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा और बढ़ावा मिलेगा।
कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी खिलाड़ियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने किया, जबकि आभार ज्ञापन NSUI अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने किया।
यह जानकारी पत्रकार पंडित दिलीप शर्मा ने दी।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत