नीमच : प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 32.950 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. दलीप सोनी (35 वर्ष), निवासी खाराखेड़ा, हनुमानगढ़, राजस्थान
2. राजू (30 वर्ष), निवासी मलडखेड़ा, राजस्थान
3. गुरदीप (21 वर्ष), निवासी साकुआना, राजस्थान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 65,000 रुपये मूल्य का 32.950 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिमांड प्राप्त कर जब्त मादक पदार्थ के स्रोत और गंतव्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीमच कैंट सौरभ शर्मा, उपनिरीक्षक दीवान सिंह चौहान एवं थाना नीमच कैंट की टीम की विशेष भूमिका रही।