|
|
कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश आगर मालवा : वर्षा काल में अतिवृष्टि बाढ़ की संभावना को देखते हुए जन सुरक्षा के लिए सभी निचले पुल एवं पुलियाओं और रपटो पर पानी के बहाव की स्थिति में यातायात रोकथाम के लिए नामजद कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाए, साथ ही सभी निर्माण विभाग अपने विभाग के सभी पुल पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी एवं सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतक भी लगवाना सुनिश्चित करें, यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में समय सीमा पत्रों केनिराकरण की समीक्षा एवं संभागीय एपीसी बैठक के बिंदुओं पर विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री आर पी वर्मा, सुश्री शालिनी श्रीवास्तव सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। फूलों की खेती को बढ़ावा दें-कलेक्टर बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उद्यानिकी उपसंचालक को निर्देश दिए कि आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए जिले के अधिकाधिक किसानों को विभिन्न प्रजातियों के फूलों की खेती करने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रेरित करें फूलों की खेती का क्षेत्र विस्तार करें एवं रकबा बढ़ाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत जिले के लक्ष्य अनुरूप अभी से प्रकरण तैयार कर बैंको को प्रस्तुत करें और बैंकर्स से समन्वय कर स्वीकृति तथा हितलाभ का वितरण करवाए। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती यादव ने निर्देश दिए कि जिले की गौशालाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करें। गौशालाओं में दुधारू पशुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था के निर्देश दिए, उन्होंने पशुपालको को चयनित कर ब्रीडर एसोशिएशन के गठन के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने क्षीरधारा ग्राम योजना के तहत चयनित ग्रामों में सभी पैरामीटर पर प्रगति लाने के निर्देश भी उप संचालक पशुपालन को दिए। बैठक में 8 से 13 जुलाई तक जिले में जनगणना प्रशिक्षण के कार्यक्रम की जानकारी दी गई, कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित गणना कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। बैठक में माय युवा भारत जिला प्रतिनिधि ने माय भारत पोर्टल के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जीआईएस पोर्टल के विकास कुमार ने डिजिटल जीआईएस पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया। कलेक्टर ने सभी विभागों को इन दोनों पोर्टल पर अपनी विभागीय आईडी बनाने के निर्देश देते हुए इनका अधिकाधिक उपयोग करने को कहा। स्वीकृत प्रोजेक्ट पर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करें बैठक में कलेक्टर ने कलेक्टर ने सभी स्वीकृत प्रोजेक्ट के कार्य तत्काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने आमला से नलखेड़ा 13.68 किलोमीटर के प्रस्तावित मार्ग के निर्माण से प्रभावित कार्य सेमल खेड़ी में 0.06 हेक्टेयर भूमि के अर्जन की कार्यवाही कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं भू अर्जन अधिकारी को दिए। |