रतलाम। अमर वाटिका संत रविदास चौराहा पर आयोजित संगीतमय गौ कथा एवं दिव्य दरबार के सातवें दिवस पर गौ क्रांतिकारी संत श्री गौ शरणानंद जी सरस्वती महाराज ने धर्म गौ सेवा और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि सुलक्षणा नारी ही परिवार समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि जो नारी एक पति व्रत का पालन करती है वही सच्ची सुलक्षणा नारी कहलाती है। ऐसी माताएं ही संस्कारित संतानों को जन्म देती हैं जो आगे चलकर धर्म संस्कृति और गौ माता की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं।
संत श्री ने कहा कि भारत शती और शूरवीरों की पावन भूमि है। यहां माता सीता जैसी पतिव्रता और भगवान श्रीराम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम हुए। इसी भूमि पर माता जीजाबाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे वीर सपूत को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि मां के संस्कार ही तय करते हैं कि उसकी संतान धर्म की रक्षा करेगी या विपत्ति के समय कायरता दिखाएगी। शूरवीर वही है जो धर्म और गौ माता की रक्षा के लिए सदैव डटकर खड़ा रहे जबकि कायर संकट आते ही पीछे हट जाता है। उन्होंने महिलाओं से अपने घर को मंदिर बनाने और बच्चों में भारतीय संस्कृति तथा धर्म के संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान होगा तभी समाज मजबूत बनेगा धर्म सुरक्षित रहेगा और राष्ट्र का उत्थान होगा।
संत श्री गौ शरणानंद जी ने घोषणा की कि रतलाम में चातुर्मास के अवसर पर लगातार चार माह तक गो आराधना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी गौ भक्तों धर्मप्रेमियों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गौ सेवा और धर्म जागरण के इस अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान फूलमंडी समिति वीर सावरकर हेल्थ क्लब विशाल हिंदू सेना सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने संत श्री का शाल श्रीफल भेंट कर भव्य अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा अनिता कटारा मंडल अध्यक्ष जलज शर्मा गौरव त्रिपाठी संजय शर्मा विजय उपाध्याय आयुष परिहार पार्षद आयुषी सांखला पूर्व पार्षद गोपाल सोलंकी अशोक देवड़ा वंदना पुरोहित प्रेमलता देवड़ा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त और धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा विश्राम के पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गौ माता की आरती में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने किया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत