रतलाम / जावरा। रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ा में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में देर रात संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
फरियादी दिनेश कुमावत ने कालूखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी हीरो होंडा सीडी डीलक्स (MP 43 MC 7796) 25 जुलाई की रात घर के बाहर बरामदे में लॉक कर खड़ी थी। सुबह करीब 5 बजे उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
इसी घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जिसमें देर रात संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने उसी रात गांव के एक अन्य घर को भी निशाना बनाया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के कैमरों की भी जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत
देश : CCTV में कैद हुए बाइक चोर! भाटखेड़ा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, थाना प्रभारी चौहान ने शुरू कराई सघन जांच....