|
आगर मालवा : कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ जिला इकाई जिला आगर-मालवा के प्रतिनिधि एवं कृषि, राजस्व, सहकारिता, विद्युत विभाग के अधिकारी, फसल बीमा कम्पनी (AIC) प्रतिनिधि के साथ कृषि संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में किसान संघ द्वारा खरीफ वर्ष-2025 फसल बीमा की दावा राशि भुगतान, AY (वास्तविक उपज आंकड़े) एवं TY (थ्रेशोल्ड उपज) उपलब्ध कराने, सेटेलाइट आधारित रिमोट सेंसिंग पद्धति से बीमा नुकसानी उपज का आंकलन न करने एवं खरीफ 2025 के आंकड़ो का पुनर्गणना करने, फसल बीमा संबंधी समस्त शिकायतों के निराकरण एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण संबंधी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. मीना ने किसान संघ पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों, समस्याओं का जिला स्तर से यथासंभव सकारात्मक निराकरण करने और शासन स्तर की समस्याओं का समाधान के लिये शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजकर समाधान के समुचित प्रयास करने का विश्वास दिलाया। बैठक में एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के श्री रविन्द्र शर्मा, विद्युत विभाग के राजीव पटेल एवं भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष श्री रामनारायण तेजरा, महामंत्री श्री रघुसिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह सिसोदिया एवं भारतीय किसान संघ जिला इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे। |