|
नीमच : रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े पात्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का आयोजन प्रस्तावित है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित गतिविधियों से जुड़े इच्छुक एवं पात्र एमएसएमई इस एक्सपोजर विजिट के लिए नामांकन करा सकते हैं। एक्सपोजर विजिट 15 से 19 सितंबर 2026 तक केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मैसूर में आयोजित होना प्रस्तावित है। इच्छुक एमएसएमई उद्यमी एक्सपोजर विजिट में सहभागिता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नीमच से संपर्क कर नामांकन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। |