पीपल्या जोधा/ सुरेश डांगी ग्राम बरखेड़ा डांगी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था सुनील डांगी ने पारंपरिक मटकी फोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ग्रामीणों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जैसे ही मटकी फूटी, पूरा परिसर जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा समिति द्वारा इस अवसर पर एक शानदार साउंड स्पीकर इनाम के रूप में रखा गया था, जो सुनील डांगी को भेंट किया गया
सुनील डांगी ने देशभक्ति का परिचय देते हुए वह इनाम अपने पास न रखकर वहीं बालाजी मंदिर समिति को सप्रेम भेंट कर दिया, ताकि मंदिर में भजन-कीर्तन में काम आ सके उनकी इस दरियादिली और निस्वार्थ भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है समिति ने उनका आभार व्यक्त किया
बालाजी मंदिर समिति ने कहा ऐसे जांबाज वीरों पर बालाजी का आशीर्वाद सदैव बना रहे, जो देश की सेवा के साथ-साथ गांव और धर्म के प्रति भी समर्पित हैं
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे
देश : बरखेड़ा डांगी बालाजी मंदिर पर धूमधाम से मना मटकी फोड उत्सव भारतीय सेना के सैनिक सुनील डांगी ने फोडी मटकी