|
नीमच । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल एवं त्वरित कार्रवाई से जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए दो हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का लाभ दिलाया गया है। आयोजित जनसुनवाई में ग्राम मोवरन, तहसील जावद निवासी आवेदिका मंजू बाई बंजारा तथा ग्राम बर्डी, तहसील जावद निवासी आवेदक घीसालाल द्वारा सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर श्री चंद्रा ने प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में 10 सितम्बर 2026 को मंजू बाई बंजारा को 2 लाख रुपये तथा घीसालाल को 2 लाख रुपये, इस प्रकार कुल 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान कर हितलाभ प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल से दोनों हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाया जा रहा है। |