|
चीताखेडा । चीताखेड़ा -हरनावदा के बीच झील में स्थित अति प्राचीन लोक देवता प्राकट्य बाबा रामदेव के मंदिर पर भादवा बीज रविवार को दो दिवसीय 74 वां भव्य मेले का आयोजन मेला समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। भव्य मेले में दूरदराज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा रामदेव मेले में इन्द्र देव ने खलल डालने का खूब प्रयास किया परन्तु बाबा रामदेव के भक्तों और मेलार्थियों ने बारिश की परवाह किए बगैर हजारों मेलार्थियों का जनसैलाब उमड़ा। बाबा रामदेव के अलौकिक दरबार में बाबा के दिव्य दर्शन कर अपनी मांगी गई मुरादे पूरी होने पर धन्यवाद देकर आशीर्वाद लिया। विशाल बाबा रामदेव मेले में दूर-दूर क्षेत्रों से भक्तों ने स्वदेशी वाद्य यंत्र ढोलक, हारमोनियम ,मजीरा एवं तंदूरे की तान पर बाबा के मधुर भजनों की धूनों पर नाचते झूमते हुए निशान (ध्वजा) लिए चौखट पर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर अपनी मांगी मुरादे पूरी होने पर बाबा रामदेव जी का धन्यवाद किया। मेले में पुलिस प्रशासन की ओर से जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी धारा सिंह सोलंकी की मौजूदगी में पूरी टीम प्रारंभ से ही पूरे समय सुरक्षा दृष्टि से मुस्तैद रही। कोई अपने निजी वाहन ट्रैक्टर से तो कोई अपने चार पहिया वाहनों से तो कोई मोटरसाइकिल से तो कोई साइकिल से तो कोई पैदल अपनी-अपनी सुविधानुसार परिजनों के साथ बाबा रामदेव मेले में पहुंचे, जहां बाबा की चौखट पर पहुंच कर अपनी मुरादे मांगी और मेले का आनंद लिया। भव्य मेले में मेलार्थियों के लिए चटपटे स्वाद के लिए पकौड़ी, कचोरी, भेलपुरी, चाट, पानी - पतासे आदि दुकाने से सजी हुई थीं जिसका मेलार्थियों ने जमकर चटकारे लिए। महिलाओं के श्रृंगार हेतु मनिहारी दुकानें शानदार ढंग से सजी हुई थी जहां महिलाओं ने भी श्रृंगार की चीजों की जमकर खरीदारी की। बाबा रामदेव जी की चोखट पर कई ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने बाबा से मांगी गई मन्नतें पूरी होने पर निशान (ध्वज) को लेकर ढोलक, हारमोनियम, झांझ मंजीरा, खंजरी की सुमधुर संगीत पर बाबा के भजनों पर नाचते झुमते थिरकते हुए बड़ी संख्या में बाबा की चोखट पर पहुंचे। बाबा रामदेव मेला समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया, कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन झातरिया , उपाध्यक्ष भगत मांगरिया, पत्रकार दशरथ माली, राजेंद्र सिंह तोमर, कारुलाल कच्छावा, पप्पू कच्छावा, रामविलास सोलंकी, दिनेश गेहलोत, नितिन टेलर, लियाकत मंसूरी के अथक प्रयासों से इस बार बाबा रामदेव का 74 वां मेला बारिश के बावजूद भी ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। राजनितिक नेताओं सहित कई वरिष्ठ लोगों ने भी बाबा रामदेव जी के दिव्य दर्शन कर मेले में शिरकत की। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |