|
आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने रविवार की शाम को जिला पंचायत आगर-मालवा के म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी की ईको-फ्रेंडली श्री गणेश प्रतिमा स्टॉल से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा क्रय की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मीना ने स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं बनाने के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा जिले वासियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए पीओपी से बनी प्रतिमाओं के स्थान पर मिट्टी से निर्मित ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करें। स्टॉल पर "स्वच्छ पर्यावरण, सशक्त नारी, समृद्ध समाज" थीम के तहत विभिन्न आकार की आकर्षक श्री गणेश जी की प्रतिमाएं विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। |