|
चीताखेड़ा । चीताखेड़ा सेक्टर के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र बमोरी में देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान आंगनवाड़ी परिसर में आकर्षक और सुंदर रंगोली बनाई गई तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच, अध्यापक चरण सिंह, सचिव कंवर लाल, सहायक सचिव बंशीलाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केशर देवी रावत सहायिका श्रीमती नीतू सेन, रघुवीर, मुकेश,रानु आंगनवाड़ी के बच्चें और गांव के गणमान्य लोग, महिलाओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और महिलाओं ने भी घर-घर एवं सेवा निवृत्त सैनिक मदनलाल रावत के निवास पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना से मिले आर्थिक संबल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार ज्ञापित किया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |