|
उज्जैन । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाकाल लोक, उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, महापौर श्री मुकेश टटवाल, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और उपस्थित जनों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूर्ण होने तथा श्रद्धेय श्री अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी का उल्लेख किया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश को नई ऊर्जा एवं दिशा देते हैं और हम सभी को उनके आह्वान पर विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बननाहै। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम भी कर रहे हैं 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान मैं प्रदेश वासियों ने आशीर्वाद के दीए जलाकर देश में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। |