|
आगर-मालवा : सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को एकीकृत बाल विकास परियोजना आगर के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने हितग्राहियों से संवाद किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138 वें एपिसोड का प्रसारण भी देखा और सुना। हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया । |