रतलाम / रावटी । सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रावटी और बाजना इलाके में धर्मांतरण की कथित गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को रावटी के तलाई चौराहा स्थित एक किराए के मकान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों के प्रार्थना जैसी गतिविधियों में जुटे होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से बाइबल से संबंधित किताबें और प्रार्थना में उपयोग होने वाले वाद्य यंत्र मिलने पर पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ग्वालियरी ने रावटी पुलिस को धर्मांतरण की आशंका संबंधी शिकायत की थी। इसके बाद रावटी खंड संयोजक शिवा रायकवार और खंड सह संयोजक भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मनीष डाबर पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मकान पर पहुंचे तो वहां 50 से अधिक महिला-पुरुष मौजूद मिले।

ग्रामीणों के अनुसार यहां प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित होती है। आयोजन से जुड़े दिव्यांग युवक तिलकसिंह को इसका प्रमुख बताया जा रहा है, जो पंचायतकर्मी बताया जाता है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ऐसी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं और स्थान बदलकर आयोजन किए जा रहे थे।
सैलाना विधानसभा के रावटी और बाजना क्षेत्र में पूजा-प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण की आशंकाओं को लेकर उठ रहे सवालों ने प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ धर्मांतरण की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
थाना प्रभारी मनीष डाबर के अनुसार शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत