|
मंदसौर | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल के हितग्राहियों के बैंक खातों में लाभ राशि अंतरित की 13 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक से प्रदेश के 7000 श्रमिकों को 175 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया। इस अवसर पर मंदसौर जिले के 192 श्रमिक परिवारों को 4 करोड़ 26 लाख का लाभ वितरण हुआ। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला एन आईसी कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक ज्योति तोतला, श्रम विभाग एवं नगरपालिका के कर्मचारी, लाभान्वित होने वाले परिवार उपस्थित रहे। |