|
आगर मालवा : जिला रोजगार कार्यालय द्वारा शासकीय महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से 18 नवम्बर को प्रात: 11.00 बजे से 2.00 बजे तक युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासकीय महाविद्यालय बड़ौद में आयोजित इस रोजगार मेले विभिन्न सेक्टर की कंपनियों द्वारा फील्ड ऑफिसर, ब्रांच मेनेजर, बीमा अभिकर्ता, प्लम्बर, सिक्युरिटी गार्ड, टेलीकालर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ओपरेटर, ट्रेनिज आदि रिक्त पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जावेंगा एवं स्व-रोजगार हेतु ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा भी युवाओ को स्वरोजगार की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता 10 वी, 12 वी, आई टी आई पास, डिप्लोमा/डिग्री, स्नातक स्नात्तकोत्तर, आदि आवेदक, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष तक है भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। |