|
कुछ ही देर में आगे चल रहा सफेद रंग का बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-11-G-4706 और उसके पीछे आ रही सिल्वर रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार क्रमांक MP-09-CV-7770 पुलिस के घेरे में आ गई। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही बोलेरो पिकअप में सवार चालक और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं एक्सयूवी कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी पहचान महेश पिता उदय सिंह कटारा (28 वर्ष), निवासी ग्राम परवलिया, थाना काकनवानी, जिला झाबुआ के रूप में हुई। पुलिस ने जब आरोपी से शराब परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पंचों की मौजूदगी में दोनों वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहनों से माउंटेन 6000 ब्रांड की कुल 100 पेटी बीयर केन बरामद हुईं, जिनकी मात्रा लगभग 1200 बल्क लीटर बताई गई है। 22.88 लाख का माल जब्त, तस्करी के नेटवर्क की तलाश रावटी पुलिस ने अवैध बीयर और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी सहित फरार आरोपियों के विरुद्ध थाना रावटी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की तह तक पहुंचने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में बीयर कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर, उपनिरीक्षक गल सिंह भावेल, सहायक उपनिरीक्षक पारसिंह वसुनिया, प्रधान आरक्षक आशीष धनक, आरक्षक अवधेश सिंह परमार एवं आरक्षक प्रेम कटारा की विशेष सराहनीय भूमिका रही। |