|
नीमच। विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अठाना के शिक्षक कमलेश पिछोलिया को नीमच जिला चैंपियन एक्टिविटी टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन, मुंबई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) श्रीमती ऐश्वर्या मुंदड़ा, सहायक संचालक श्री सुजानमल मांगेरिया एवं ADPC श्री मनोज जैन ने कमलेश पिछोलिया को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने पर कमलेश पिछोलिया ने देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन, मुंबई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश जोशी, समस्त स्टाफ साथियों एवं कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के सहयोग और सहभागिता को दिया। कमलेश पिछोलिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। |