|
|
बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कदम उठाए हैं। क्रूज संचालन में लापरवाही पाए जाने पर पायलट महेश पटेल हेल्पर छोटेलाल गोंड टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित किया गया है रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि शासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि लापरवाही के मामलों में अब सख्ती से जवाबदेही तय की जाएगी। |