|
|
भोपाल शहर के रोहित नगर में संजीवनी क्लीनिक के पूरी तरह तैयार होने के बावजूद अब तक आम-जन के लिये नहीं खोले जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहर के बढ़ते तापमान के कारण लू लगना, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन के मामले लगातार बढ़ रहे है, ऐसे में क्लीनिक के शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय रहवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर लोगों को इलाज करवाने के लिये से 8 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। जिससे उन्हें खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |