|
|
चीताखेड़ा। लक्ष्मीपुरा गांव में खेत पर आने-जाने के रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार सुबह हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष ने मकान की छत से ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में दूसरे पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-100 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल लोगों को उपचार एवं कानूनी कार्रवाई के लिए जीरन पुलिस थाना ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट : दशरथ माली |