|
|
मंदसौर। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा संजीत नगर अब नौ दिनों तक प्रभु श्रीराम की महिमा से गूंजेगा। पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण में 27 मई से 4 जून 2026 तक भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। इस दिव्य कथा में ओंकारेश्वर स्थित वन देवी आश्रम की परम पूज्या साध्वी सीता बहन जी अपने श्रीमुख से भक्तों को रामकथा अमृत का रसपान कराएंगी। साध्वी जी की मधुर वाणी, संगीतमय शैली और ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर होंगे। कथा में प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा और धर्म की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। दिनांक: 27 मई से 4 जून 2026 तक समय: प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक स्थान: श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण संजीत जिला मंदसौर (म.प्र.) आयोजक श्री चारभुजा मित्र मण्डल एवं समस्त ग्राम (संजीत) ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर वे इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करें। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। पुरुषोत्तम मास में प्रभु की भक्ति से अपने जीवन को आलोकित करने का यह एक दुर्लभ अवसर है। |